Helpline +919415567039 || jp.up@smarthindustan.news

Updated Thu, 02 May 2021 11:35 PM

खानपान के सहारे बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

मंडी धनौरा: पुराने रोगों से ग्रसित लोग कोरोना काल में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखें। चिकित्सीय सलाह पर उपचार कराते रहें। कोरोना संक्रमण पुराने रोगों से जूझ रहे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खानपान में बादाम, फलों के सेवन की चिकित्सक सलाह दे रहे हैं। पूरे देश में अब रोजाना तीन लाख से अधिक कोरोना के मरीज टेस्टिंग के दौरान मिल रहे हैं। इनमें से गंभीर मरीज मौत के आगोश में समा रहे हैं। कुछ उपचार से सही हो चुके हैं व कुछ का अस्पतालों पर उपचार चल रहा हैं। ऐसे में देखने में आया है कि कुछ लोग जो पुराने रोगों से ग्रसित हैं, उनके लिए कोरोना संक्रमण ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है। यानी जो मरीज लीवर, गुर्दे, दिल, फेफड़े व कैंसर आदि रोगों से ग्रसित हैं, उनको इस संक्रमण से सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है।

एडवांस दाम चुकाने पर भी हाथ नहीं आ रही आक्सीजन

गजरौला : एक तरफ जहां अस्पताल में भर्ती मरीज जिदगी मौत के बीच जूझ रहे हैं तो वहीं उनके तीमारदार सांस थामने के लिए ऑक्सीजन के लिए जद्दोजहद करते घूम रहे हैं। स्थिति यह है कि 10 -15 हजार रुपये एडवांस जमा करने के बाद भी उन्हें कई कई दिन तक सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। औद्योगिक नगरी में वर्तमान में हसनपुर रोड स्थित ऑक्सीजन गोदाम से ही आपूर्ति दी जा रही है। यहां कालाबाजारी के शक में छापा मारने वाली पुलिस के हाथ भले ही कुछ नहीं लगा हो, लेकिन सच्चाई यहां हर रोज आक्सीजन के लिए पहुंचने वाले लोग बखूबी जानते हैं। उन्हें मुंह मांगे पैसे देने के बाद भी आक्सीजन हाथ नहीं आ रही है। यहां संघर्ष करने के बाद कुछ ही तीमारदारों को सिलिंडर मिल पा रहे हैं। सिक्योरिटी के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये जमा करवाए जा रहे हैं। बुधवार को गोदाम पर सुबह से ही शाम तक आक्सीजन के लिए भीड़ जमा रही। शाम को आक्सीजन लदी गाड़ी पहुंची तो मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो गई। डेढ़ सौ से अधिक लोगों में कुछ को ही आक्सीजन मिल पाई। बाकी लोग मायूस होकर वापस लौट गए। सिलिंडर लेने आए लोगों ने बताया कई दिन पूर्व सिक्योरिटी के पैसे भी जमा करवा रखे हैं। इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जबकि अस्पताल में मरीज जिदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। कुछ तीमारदारों ने गोदाम पर हंगामा भी किया। इधर प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि गोदाम पर किसी तरह का माहौल खराब ना हो। इसलिए पुलिस को भेजा जाता है। मरीज खुद पहुंच रहे आक्सीजन के सिलिंडर लेने

आयशा की तरह मरना नहीं चाहती, मुझे बचा लो

हसनपुर (अमरोहा) : जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना निवासी विवाहिता हिना ने हसनपुर निवासी अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रोते हुए अपना वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। हिना का कहना है कि उनकी शादी हसनपुर से हुई है। वह बहुत गरीब है, परिवार में सिर्फ बुजुर्ग मां का सहारा है। ससुरालियों से इंसाफ के लिए वह छह माह से दर-दर भटक रही है लेकिन, उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि हर पटल पर पैसे की मांग की जाती है जबकि, देने के लिए उसके पास पैसा नहीं है।